Kanpur: पुलिसकर्मियों को करनी पड़ेगी जांच, देनी होगी अफसरों को रिपोर्ट, लागू होगा ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम
कानपुर में चौकी प्रभारी, थानेदार, एसीपी, एडीसीपी और उनसे ऊपर के अधिकारियों को शिकायतों की जांच करनी पड़ेगी। कमिश्नरी पुलिस ग्रीवांस मैनेजमेंट पोर्टल लांच करने जा रही है, जिसमें सात दिन के अंदर रिपोर्ट न देने पर जांच अपने आप वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंच जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल या लैपटॉप पर शिकायत पहुंचते ही उनको विवेचना करनी होगी। ऐसा न करने पर रिपोर्ट और ऊपर के अफसरों तक पहुंचेगी। किसी स्तर पर गड़बड़ी मिलती है, तो उस जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। हफ्ते भर बाद फीडबैक सेल पीड़ित की प्रतिक्रिया भी लेगी। यह सेल पुलिस कार्यालय में बन रही है। पुलिस कमिश्नर कार्यालयों में हर दिन 250 से 300 पीड़ित व शिकायतकर्ता आते हैं। उनमें से अधिकतर की शिकायत रहती है कि उनकी पुलिस चौकी, थाने, एसीपी, एडीसीपी, डीसीपी कार्यालयों में सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस कमिश्नर जब सवाल जवाब करते हैं, तो पीड़ित जांच अधिकारी पर आरोप लगाते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 06:13 IST
Kanpur: पुलिसकर्मियों को करनी पड़ेगी जांच, देनी होगी अफसरों को रिपोर्ट, लागू होगा ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम #CityStates #Kanpur #KanpurPoliceGrievancePortal #PoliceCommissionerKanpur #DigitalPolicingKanpur #KanpurPoliceAppUpdate #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
