Kanpur: हाईवे पर वर्दीधारी टप्पेबाजों का आतंक, लिफ्ट लेकर वृद्ध के 30 हजार किए पार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर ठगी करने वाला एक शातिर गिरोह सक्रिय हो गया है। रविवार को महाराजपुर क्षेत्र में टप्पेबाजों ने एक वृद्ध को अपना शिकार बनाया। शातिरों ने खाकी वर्दी का रौब दिखाकर वृद्ध से लिफ्ट मांगी और पलक झपकते ही उनकी जेब में रखे 30 हजार रुपये उड़ा दिए। क्षेत्र में एक ही दिन में टप्पेबाजी की यह चौथी घटना थी, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। परसदेपुर गांव निवासी वृद्ध रामबाबू ने बताया कि वह अपनी साली के ऑपरेशन के लिए 30,000 रुपये लेकर उन्नाव के कोरारी गांव जा रहे थे। तिवारीपुर गांव के पास एक कार में बैठे चार वर्दीधारी लोगों ने उन्हें रोककर कहा कि अपनी मोपेड में हमारे एक आदमी को बैठा लो।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 12:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: हाईवे पर वर्दीधारी टप्पेबाजों का आतंक, लिफ्ट लेकर वृद्ध के 30 हजार किए पार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar