UP: पत्नी ने चाकू से गोदकर की पति की हत्या, फोन पर बातचीत का विवाद बना मौत का सबब, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
कानपुर में फीलखाना थाना क्षेत्र स्थित बालाजी धाम अपार्टमेंट में रहने वाले कपूर व्यापारी के बेटे की उसकी पत्नी ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक का पिछले 10 दिनों से हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालाजी धाम अपार्टमेंट निवासी मनीष गुप्ता अपने पिता रामकिशोर गुप्ता के साथ नयागंज में कपूर का व्यापार करते हैं। मनीष की शादी 30 जून 2017 को निहारिका से हुई थी। दंपती का छह वर्षीय बेटा विष्णु है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 13:11 IST
UP: पत्नी ने चाकू से गोदकर की पति की हत्या, फोन पर बातचीत का विवाद बना मौत का सबब, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
