Kanpur: घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने मुंह दबाया, रिपोर्ट दर्ज
फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में घर में घुसकर अकेली महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मुंह दबा दिया। पुलिस से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दर्शनपुरवा स्थित एक हाता निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 13 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे उनके पति काम पर चले गए थे। वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाला पड़ोसी उनके कमरे में जबरन घुस आया और छेड़छाड़ की। पीड़िता के मुताबिक वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर बाहर भागीं और चीखने लगीं। महिला ने अपने पति को बुलाया और उनके साथ फजलगंज थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। फजलगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 21:33 IST
Kanpur: घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने मुंह दबाया, रिपोर्ट दर्ज #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar
