Meerut News: राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में फील्ड ऑफिसर बने कपिल कांत

दौराला। भराला स्थित बीपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी कपिल कांत को 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए फील्ड ऑफिसर नियुक्त किया गया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में 31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में उन्हें वेटलिफ्टिंग और कुश्ती फ्रीस्टाइल खेलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कपिल कांत की नियुक्ति उनकी कार्यकुशलता, अनुभव और खेलों के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है। वह इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में फील्ड ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मेरठ निवासी कपिल कांत पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी होने के साथ उत्तर प्रदेश हॉकी टीम के मुख्य चयनकर्ता और कोच भी रह चुके हैं। उनके निर्देशन में उत्तर प्रदेश की टीम कई बार पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 18:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में फील्ड ऑफिसर बने कपिल कांत #KapilKantBecomesAFieldOfficerAtTheNationalSchoolSportsCompetition #SubahSamachar