Dehradun News: कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में कराटे चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित सब जूनियर, कैडेट व जूनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शानवी बोरा ने सात वर्ष आयु वर्ग (25 किलोग्राम) में स्वर्ण पदक, वेदांत राहुत ने 10 वर्ष आयु वर्ग (40 किलोग्राम) में रजत, निवेदिता गैरोला ने 10 वर्ष आयु वर्ग (30 किलोग्राम) में कांस्य और दिग्यांत सेठ ने कैडेट वर्ग (52 किलोग्राम) में कांस्य पदक हासिल किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस दौरान कोच शौकीन लाल भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित #KarateChampionshipWinnersHonored #SubahSamachar