हिमाचल: आपदा के 16 माह बाद भी नहीं बना कुल्लू के करटाह स्कूल का भवन, एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं
जिले की सैंज घाटी में आपदा के 16 माह बीत जाने के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय करटाह का क्षतिग्रस्त भवन आज तक दोबारा नहीं बन पाया है। भवन के अभाव में 40 नौनिहालों की पांच कक्षाएं एक ही कमरे में लगानी पड़ रही हैं। वर्ष 2025 की आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय करटाह का भवन आज तक नहीं बन पाया है। एक कमरे में सभी कक्षाओं के साथ बैठने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। लंबे समय से जिम्मेदार विभागों की ओर से भवन निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 10:10 IST
हिमाचल: आपदा के 16 माह बाद भी नहीं बना कुल्लू के करटाह स्कूल का भवन, एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं #CityStates #Kullu #Shimla #HimachalPradesh #KartahPrimarySchoolKullu #KulluNewsToday #SainjValleyNews #HimachalPradeshEducationNews #KartahSchoolBuilding #KulluGovernmentSchool #SubahSamachar
