आज रात दिल्ली, नोएडा समेत देश के बाकी शहरों में कब दिखेगा चांद? जानिए आपके शहर में चंद्रोदय का समय
Karwa Chauth 2026 Moon Rise Today: आज के दिन सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रहा हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत हर साल रखा जाता है। जिसमें सुगाहिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सूर्योदय लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। सुबह सबसे पहले सरगी खाई जाती है, फिर शाम को करवा माता, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है और चंद्र के दर्शन करके अर्ध्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। सुगाहिन महिलाएं शाम को पूजा और कथा करके चांद के निकलने का इंतजार करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत देश को प्रमुख शहरों में चांद का दीदार कब होगा करवा चौथ 2026 पर पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम 5 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 56 मिनट तक आज रात आपके शहर में चांद के निकलने का समय नई दिल्ली- रात 08:17 बजे नोएडा- रात 08:16 बजे गुरुग्राम-रात 08:18 बजे गाजियाबाद-रात 08:17 बजे मेरठ-रात 08:07 बजे चंडीगढ़-रात 08:17 बजे लुधियाना-रात 08:11 बजे अमृतसर-रात 08:11 बजे पटियाला- रात 08:11 बजे देहरादून-रात 08:02 बजे हरिद्वार- रात 08:03 बजे नैनीताल-रात 07:59 बजे ऋषिकेश-रात 08:02 बजे शिमला- रात 08:03 बजे लखनऊ-रात 08:00 बजे वाराणसी-रात 07:56 बजे कानपुर-रात 08:03 बजे प्रयागराज- रात 08:00 बजे आगरा-रात 08:11 बजे बरेली-रात 08:02 बजे मथुरा- रात 07:53 बजे भोपाल-रात 08:25 बजे इंदौर- रात 08:33 बजे जयपुर-रात 08:22 बजे जोधपुर- रात 08:34 बजे करवा चौथ व्रत पारण: चांद निकलने के बाद कैसे खोलें व्रत जानें पारण की सही विधि Karwa Chauth Puja: करवा चौथ पर कितने घंटे का है पूजा मुहूर्त जानें सही समय, विधि और व्रत से जुड़ी जरूरी बातें करवा चौथ व्रत नियम: गलती से टूट जाए व्रत तो क्या करें, क्या जारी रखना चाहिए उपवास जानें उपाय
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 09:37 IST
आज रात दिल्ली, नोएडा समेत देश के बाकी शहरों में कब दिखेगा चांद? जानिए आपके शहर में चंद्रोदय का समय #Festivals #KarwaChauth2026 #SubahSamachar
