करवा चौथ 2026: चंद्रोदय पर बादल छाए तो रात 8.10 बजे तक महिलाएं खोल सकती हैं व्रत; 14.57 घंटे का होगा व्रत

अखंड सुहाग, आरोग्य और दांपत्य सुख की कामना के लिए महिलाएं बृहस्पतिवार को करवा चौथ का पावन निर्जला व्रत रखेंगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चंद्रोदयव्यापिनी चतुर्थी तिथि पर सुहागिनें पूरे 14.57 घंटे तक निर्जल उपवास रखकर विधि-विधान से शिव परिवार और चंद्रदेव की पूजा-अर्चना करेंगी। बीएचयू के ज्योतिषाचार्य प्रो. सुभाष पांडेय बताते हैं कि मौसम के प्रभाव के कारण रात आठ बजे तक यदि आसमान में चंद्रमा के दर्शन न हों तो 8.10 बजे तक महिलाएं अपना व्रत खोल सकती हैं। इस वर्ष व्रत अत्यंत कल्याणकारी सिद्ध होगा क्योंकि यह पूरी तरह से भद्रा के दोष से मुक्त रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 22:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




करवा चौथ 2026: चंद्रोदय पर बादल छाए तो रात 8.10 बजे तक महिलाएं खोल सकती हैं व्रत; 14.57 घंटे का होगा व्रत #CityStates #Varanasi #Mau #Azamgarh #Bhadohi #Ballia #Sonebhadra #Chandauli #Mirzapur #Ghazipur #Jaunpur #SubahSamachar