करवा चौथ 2026: करवा चौथ पर कैसे करें पूजा और कब निकलेगा चांद? यहां जानें बड़ी जानकारियां
Karwa Chauth 2026: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 1 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसका समापन 29 अक्तूबर को रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर करवा माता की उपासना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, करवा चौथ के दिन विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। इससे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और पूजा का पूर्ण फल भी व्रतियों को मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं, इस दिन की पूजा विधि और चांद निकलने का समय। नवंबर लकी राशिफल 2026: नवंबर में इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी से लेकर पूरे होंगे कई सपने
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 11:52 IST
करवा चौथ 2026: करवा चौथ पर कैसे करें पूजा और कब निकलेगा चांद? यहां जानें बड़ी जानकारियां #Festivals #National #KarwaChauth2026 #KarwaChauth2026Date #KarwaChauth2026PujaVidhi #KarwaChauthMoonriseTime #SubahSamachar
