मॉडल बनेंगे काशी व कैंट स्टेशन: सुविधाओं का विस्तार, चार ट्रैक से गुजरेंगी ट्रेंनें; DRM ने किया निरीक्षण
उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके अलावा काशी से व्यासनगर, जिवनाथपुर तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण भी किया। कैंट स्टेशन पर प्रेस कांफ्रेंस में डीआरएम ने कहा कि काशी और कैंट रेलवे स्टेशन को मॉडल बनाया जाएगा। यहां आने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि सिग्नेचर ब्रिज के डिजाइन का काम अंतिम दौर में हैं। इसके बन जाने के बाद चार ट्रैक से ट्रेनें चलाई जाएंगी। कैंट रेलवे स्टेशन पर आने के बाद डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने एडीआरएम बीके यादव सहित अन्य अधिकारियों के साथ काशी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यहां स्टेशन पर चल रहे कायाकल्प का जायजा लिया। इसके साथ ही काशी स्टेशन से व्यासनगर होते हुए जीवनाथपुर तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर कामकाज की प्रगति की जानकारी ली।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 00:21 IST
मॉडल बनेंगे काशी व कैंट स्टेशन: सुविधाओं का विस्तार, चार ट्रैक से गुजरेंगी ट्रेंनें; DRM ने किया निरीक्षण #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
