काशी विद्यापीठ: 'देश की उपलब्धियां' थीम पर मनेगा विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह, 28 जुलाई को आयोजन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को मनाया जाएगा। इस बार देश में मिली उपलब्धियों की थीम पर समारोह मनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को राधाकृष्णन सभागार में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इसमें निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह से पहले दीक्षोत्सव का आयोजन होगा। इसके तहत कला, सांस्कृतिक पर आधारित प्रतियोगिताएं भी होंगी। बैठक में कुलपति ने कहा कि विगत दशक में भारत की उपलब्धियां को मुख्य थीम बनाया गया है। इसकी सब-थीम ''विकसित भारत : 2047 का आधारशिला'' है। दीक्षांत समारोह के पहले दीक्षोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत परंपरागत खेल प्रतियोगिता, काव्य लेखन एवं निबन्ध लेखन, चित्रकला, देशभक्ति गीत (अभिनय के साथ), लोक नृत्य (स्थानीय/पारम्परिक), भाषण प्रतियोगिता, मां-बेटी सम्मेलन भी होंगे। इसमें हर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी (छात्र-छात्राएं) होंगे। इसे भी पढ़ें;24 महीने में 25 फैसले: वाराणसी में हर महीने एक उम्रकैद, टंकी में शव छिपाने और हत्या में कठोर सजा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षक (प्रधानाचार्य को सम्मिलित करते हुए) सम्मानित होंगे। इसमें 3 महाविद्यालयों, 1 विश्वविद्यालय के शिक्षक होंगे। विश्वविद्यालय स्तर पर गठित समिति द्वारा मूल्याकन कर चिह्नित करते हुए पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में दीक्षांत समारोह समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह, कुलानुशासक प्रो. कृष्ण कुमार सिंह, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, वित्त अधिकारी हरि शंकर मिश्र, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 12:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी विद्यापीठ: 'देश की उपलब्धियां' थीम पर मनेगा विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह, 28 जुलाई को आयोजन #CityStates #Varanasi #KashiVidyapith #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #SubahSamachar