काशी विद्यापीठ: यूजी और पीएचडी में हॉस्टल के लिए 8 अगस्त तक आवेदन, जान लें नियम; स्टूडेंट्स को मिले आई कार्ड

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजी और पीएचडी के विद्यार्थियों से छात्रावास आवंटन के लिए एक से आठ अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के निर्देशानुसार सत्र 2024-25 में पंजीकरण संख्या प्राप्त कर चुके शोधार्थी डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं यूजी छात्रों के लिए आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास तथा जेके महिला छात्रावास के ब्लॉक-सी में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। आवेदन पत्र एक से आठ अगस्त तक संबंधित गृहपति या गृहस्वामिनी कार्यालय में जमा किए जाएंगे। मुख्य गृहपति डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रावास नियमावली विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद नियमावली को 10 रुपये के एफिडेविट अथवा ई-स्टांप पेपर पर तैयार कर छात्रावास आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि छात्रावास मेस शुल्क 3030 रुपये प्रतिमाह की दर से तीन माह का 9090 रुपये जमा करना होगा। छात्रावास शुल्क 7000 रुपये प्रति सत्र निर्धारित किया गया है। छात्रावास के पुनः आवंटन के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अगस्त है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 22:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी विद्यापीठ: यूजी और पीएचडी में हॉस्टल के लिए 8 अगस्त तक आवेदन, जान लें नियम; स्टूडेंट्स को मिले आई कार्ड #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar