KCC Bank Scam : तत्कालीन चौगान शाखा प्रबंधक समेत तीन पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसी) की चौगान बैजनाथ शाखा में वर्ष 2007 में हुए कथित ऋण घोटाले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) बैजनाथ के आदेशों पर बीड़ थाने में की गई है। मामला याचिकाकर्ता राजेश कुमार निवासी कोटली, डाकघर गुनेहड़, तहसील बैजनाथ की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मई 2007 में बैंक शाखा में बुलाकर भ्रामक परिस्थितियों में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और एक नामी होटलियर को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व नियोजित साजिश रची गई। शिकायत के अनुसार 4 मई 2007 को तीन लाख रुपये का ऋण जारी कर दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 21:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




KCC Bank Scam : तत्कालीन चौगान शाखा प्रबंधक समेत तीन पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला #CityStates #Shimla #KccBankScam #SubahSamachar