कश्मीरी केसर उद्योग को मिलेगी नई उड़ान: केसरबॉट से बदलेगी कश्मीरी केसर की खेती, संवरेगी रंगत

दुनियाभर में अपनी खुशबू और रंग के लिए मशहूर कश्मीरी केसर की खेती को समृद्ध करने के लिए अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा। केसर की खेती के लिए प्रसिद्ध पांपोर में किसानों की श्रम संबंधी दिक्कतों और घटते उत्पादन के बीच शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट-के) ने आधुनिक केसरबॉट (एग्रीबॉट) का सफल परीक्षण किया है। स्कॉस्ट ने किया एग्रीबॉट का सफल परीक्षण इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से विकसित इस रोबोटिक तकनीक से केसर के फूलों की कटाई से लेकर रेशे अलग करने तक का काम आसान होगा। केसर की खेती में सबसे बड़ी चुनौती फूलों की सीमित अवधि में कटाई है। फूल खिलने के महज 15 दिनों के भीतर उनकी तुड़ाई करनी होती है। इस दौरान कुशल श्रमिकों की उपलब्धता बड़ी समस्या बन जाती है। ऐसे में एग्रीबॉट वरदान साबित होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 09:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कश्मीरी केसर उद्योग को मिलेगी नई उड़ान: केसरबॉट से बदलेगी कश्मीरी केसर की खेती, संवरेगी रंगत #CityStates #Srinagar #SaffronFarming #SubahSamachar