क्रस्ना लैब की हड़ताल खत्म: टेस्ट दोबारा शुरू, स्वास्थ्य सचिव के आश्वासन पर बनी बात

हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में क्रस्ना लैब की हड़ताल खत्म होने से मरीजों ने बड़ी राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य सचिव से वार्ता में कंपनी की मांगों पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही बुधवार से अस्पतालों में जांच सेवाएं पूरी तरह बहाल हो गई हैं। हड़ताल के कारण प्रदेशभर के अस्पतालों में मरीजों को जरूरी जांच करवाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। डॉक्टरों द्वारा लिखे गए टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को मजबूरन निजी लैब का रुख करना पड़ रहा था। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी ज्यादा आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्रस्ना लैब की हड़ताल खत्म: टेस्ट दोबारा शुरू, स्वास्थ्य सचिव के आश्वासन पर बनी बात #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #KrasnaLabStrikeShimla #SubahSamachar