Mandi News: हार्ट अटैक से मजदूर की मौत

पधर (मंडी)। कुन्नू बाजार में किराये के मकान में रह रहे प्रवासी मजदूर की हार्ट अटैक से बुधवार को अचानक मौत हो गई। मजदूर को नागरिक अस्पताल पधर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हिमाचली मूल की महिला से शादी करने पर प्रवासी मजदूर पिछले कई वर्षो से मंडी में परिवार के साथ रह रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गया है। 55 वर्षीय मजदूर राज कुमार की बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन और पड़ोसी उसे उपचार के लिए पधर अस्पताल ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम कर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। मजदूर का कुन्नू मोक्षधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पंचायत समिति सदस्य रूप लाल ठाकुर ने बताया कि वह परिवार के लिए एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मेहनत मजदूरी से ही परिवार का पालन-पोषण होता था। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद की मांग की है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 18:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: हार्ट अटैक से मजदूर की मौत #LabourerDiesOfHeartAttack #SubahSamachar