Noida News: मॉल के पास खड़ी कार से लैपटॉप चोरी
मॉल के पास खड़ी कार से लैपटॉप चोरी ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी मॉल के पास खड़ी कार से लैपटॉप चोरी हो गया। पीड़ित ने बिसरख कोतवाली में शिकायत देकर अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फलांशु अग्रवाल निवासी गोल्फ सिटी ने बताया कि 8 जून की रात वह अपनी कार से गौड़ सिटी मॉल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार मॉल के पास सर्विस रोड पर खड़ी की और खरीदारी के लिए अंदर चले गए। कुछ समय बाद जब वापस लौटे तो देखा कि उनकी कार में रखा बैग गायब था। बैग में कंपनी का लैपटॉप रखा हुआ था। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 14:46 IST
Noida News: मॉल के पास खड़ी कार से लैपटॉप चोरी #LaptopStolenFromCarParkedNearMall #SubahSamachar
