Cancer Depression: जिसे डिप्रेशन मान रहे हैं कहीं वो ओवेरियन कैंसर तो नहीं? डॉक्टर भी हो रहे हैं कंफ्यूज
हमारा शरीर एक डिफेंस सिस्टम की तरह काम करता है, ये खुद में इतना शक्तिशाली तंत्र है जो कई गंभीर बीमारियों का मुकाबला करके उसे खत्म भी कर देता है और हमें इसका पता तक नहीं चलता। इतनाही नहीं शरीर हमें लगातार खतरे के संकेत भी देता रहता है, लेकिन हम उन्हें किसी और समस्या का नाम देकर नजरअंदाज कर देते हैं। लगातार थकान, भूख और किसी काम में मन न लगने और बार-बारध्यान भटकने को ज्यादातर लोग तनाव या डिप्रेशन समझ लेते हैं। लेकिन क्या हो अगर यही लक्षण एक जानलेवा कैंसर की ओर इशारा कर रहे हों हाल ही में सामने आई एक ऐसी ही रिपोर्ट ने डॉक्टरों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। अध्ययन में पाया गया है किओवेरियन कैंसर से पीड़ित कई महिलाओं में ऐसे शारीरिक लक्षण दिखाई दे सकते हैं जो बिल्कुल डिप्रेशन जैसे लगते हैं। ये मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य विशेषज्ञों को भी भ्रमित करने वाला हो सकता है। इससे होता ये है कि असली बीमारी का पता ही नहीं चल पाता और जो समस्या नहीं है उसका इलाज हो रहा होता है।समय पर कैंसर का निदान न हो पाने से खतरनाक कोशिकाएं धीरे-धीरे कई अंगों को प्रभावित करने लग जाती हैं। ओवेरियन कैंसर को पहले से ही विशेषज्ञ साइलेंट किलर मानते रहे हैं, अब इस रिपोर्ट ने इस जानलेवाकैंसर को लेकर विशेषज्ञों को और भी अलर्ट कर दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 11:40 IST
Cancer Depression: जिसे डिप्रेशन मान रहे हैं कहीं वो ओवेरियन कैंसर तो नहीं? डॉक्टर भी हो रहे हैं कंफ्यूज #HealthFitness #National #SubahSamachar
