Una News: वार्ड-9 में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज, दूषित पानी की आशंका

ऊना। शहर के वार्ड-9 में पुराना होशियारपुर सड़क पर बिछी पेयजल पाइपलाइन में लंबे समय से लीकेज होने के कारण लोगों के सामने दूषित पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और आसपास बहने वाले गंदे पानी के कारण पाइपलाइन में दूषित पानी मिलने की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग ने स्थायी समाधान नहीं किया तो क्षेत्र में जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार जल शक्ति विभाग की मुख्य पेयजल पाइपलाइन से कई वर्षों से पानी का रिसाव हो रहा है लेकिन विभाग ने आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया। लीकेज के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है और बरसात के दौरान यह स्थान पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। ऐसे में पाइपलाइन के जरिए घरों तक दूषित पानी पहुंचने का खतरा बना रहता है। कई घरों को पेयजल कनेक्शन गंदे पानी की नाली के बीच से होकर दिए गए हैं। क्षेत्रवासियों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि लीकेज को जल्द स्थायी रूप से ठीक किया जाए तथा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदलकर लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।मुख्य पाइपलाइन से कई वर्षों से लगातार पानी रिस रहा है लेकिन विभाग हर बार केवल अस्थायी मरम्मत कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर देता है। बरसात में पानी भरने से दूषित पानी सप्लाई में मिलने का डर बना रहता है। सन्नी कुमार, स्थानीय युवा ---कई घरों की पेयजल पाइपलाइन गंदे पानी की नालियों के बीच से होकर गुजर रही है। बरसात में नालियां ओवरफ्लो होने पर संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए विभाग को पुरानी और क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को तुरंत बदलना चाहिए।गौरव कुमार, स्थानीय युवा----बरसात के मद्देनजर शहर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अगर वार्ड-9 में पेयजल सप्लाई को लेकर कहीं अव्यवस्था है तो उसकी तुरंत प्रभाव से मरम्मत कराई जाएगी। -पृथीपाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम ऊना वार्ड 9 में पेयजल सप्लाई की पाइपलाइन से लीक होता पानी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 00:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: वार्ड-9 में पेयजल पाइपलाइन में लीकेज, दूषित पानी की आशंका #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar