वाराणसी में तेंदुआ प्रकरण: बारिश के कारण नहीं चला सर्च अभियान, दो स्कूल बंद; अफवाहों से वन विभाग हलकान

छावनी (कैंट) क्षेत्र समेत छह किमी के दायरे में तेंदुए जैसे संदिग्ध वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर खौफ का माहौल बना हुआ है। बृहस्पतिवार को लगातार हो रही बारिश के कारण वन विभाग का तलाशी अभियान बाधित रहा और सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग की टीमें बंगला नंबर 61, सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल और 39 जीटीसी परिसर में लगातार तैनात हैं। अब तक चलाए गए अभियानों में वन्यजीव की मौजूदगी का कोई भी ठोस या प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिल सका है। वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार के अनुसार, चिह्नित तीनों संवेदनशील स्थानों पर टीमों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। अलग-अलग इलाकों से वन्यजीव दिखने की कई सूचनाएं आ रही हैं, लेकिन जांच में किसी की भी पुष्टि नहीं हुई है। लगातार फैल रही अफवाहों के कारण आम जनता में भय बढ़ रहा है और वन विभाग की टीम को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 23:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाराणसी में तेंदुआ प्रकरण: बारिश के कारण नहीं चला सर्च अभियान, दो स्कूल बंद; अफवाहों से वन विभाग हलकान #CityStates #Varanasi #LeopardSighting #VaranasiLeopard #LeopardSearchOperation #Rainfall #SchoolsClosed #ForestDepartment #LeopardAlert #Rumours #SubahSamachar