Una News: शहर की पार्किंग में कम, सड़कों पर ज्यादा वाहन

ऊना। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के दावे लगातार किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नो पार्किंग जोन में बिना किसी रोक-टोक के वाहन खड़े किए जा रहे हैं। हालत यह है कि जहां एक ओर निर्धारित पार्किंग बिना वाहनों से खाली पड़ी हैं। दूसरी ओर मुख्य सड़कें व गलियां वाहनों से अटी पड़ी रहती हैं। शहर के बाजारों, मुख्य चौक चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। कई स्थानों पर वाहन चालक बेखौफ होकर नो पार्किंग बोर्ड के नीचे ही वाहन खड़े कर रहे हैं लेकिन कार्रवाई के अभाव में नियमों की खुलेआम अनदेखी जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में पार्किंग की सुविधा होने के बावजूद अधिकतर लोग सुविधा के लिए सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे न केवल यातायात बाधित होता है बल्कि राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 23:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: शहर की पार्किंग में कम, सड़कों पर ज्यादा वाहन #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar