कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी?: लीबिया में गोलियों से भूना गया; 15 साल पहले तानाशाह पिता की भी हुई थी हत्या

लीबिया में एक बार फिर राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। जिंटान शहर में घर में घुसकर चार अज्ञात बंदूकधारियों नेसैफ अल-इस्लाम गद्दाफीकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जबसैफ अल-इस्लामअपने घर के बगीचे में टहल रहे थे। सैफ 53 वर्ष के थे।लीबियाई अधिकारियों और पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की। सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी लीबिया केपूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे थे। और कभी ऐसा भी वक्त था जबउनको सत्ता का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। इतना ही नहीं वो अपने पिता के शासन में सबसे ताकतवर शख्स भी थे। हालांकि उनकी हत्या की वजह साफ नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिरलीबिया की अस्थिर सुरक्षा व्यवस्था और लंबे राजनीतिक संघर्ष को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। चार नकाबपोश बंदूकधारियों से संघर्ष के बाद हत्या लीबियाई मीडिया के अनुसार सैफ अल इस्लाम के वकील खालिद अल-जायदी और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने पुष्टि की है कि उनकी की हत्या उत्तर पश्चिमी लीबिया के जिंटान शहर में उनके घर पर की गई थी। उनकी राजनीतिक टीम के एक बयान के अनुसार चार नकाबपोश बंदूकधारियों ने उनके आवास में घुसकर सुरक्षा कैमरों को निष्क्रिय कर दिया और झड़प के बाद उन्हें गोली मार दी। इस हत्याकांड की लीबिया के अधिकारियों ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने आई कि इस हत्या के पीछे क्या मकसद था और किसके इशारे पर यह साजिश रची गई। वहीं हमलावरों को एक कमांडो यूनिट बताया गया है। कौन थे सैफ अल-इस्लाम मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या पिता मुअम्मर गद्दाफी के माने जाते थे उत्तराधिकारी पिता ने लीबिया पर 42 तक किया शासन गद्दाफी ने 1969 से 2011 तक लीबिया पर शासन किया 2011 में हुए विद्रोह के बाद गद्दाफी सरकार का अंत हुआ 20 अक्तूबर 2011 में संदिग्ध सैन्य हमले में गद्दाफी की हत्या सैफ ने 2011 से पहले सरकार में प्रमुख भूमिका निभाई थी सैफ ने 2000 के बाद पश्चिमी देशों से बेहतर रिश्ते बनाए सत्ता से बेदखल होने के बाद एक दशक तक गुमनामी में काटा जीवन जिंटान की एक मिलिशिया ने करीब छह साल तक जेल में रखा 2015 में लीबिया की अदालत ने मौत की सजा भी सुनाई 2021 में लीबिया के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकि चुनाव टले ये भी पढ़ें: हत्या या राजनीति का खेल: लीबिया के पूर्व तानाशाह गद्दाफी के बेटे की मौत, फिर उठे सुरक्षा और सत्ता पर सवाल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 06:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कौन थे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी?: लीबिया में गोलियों से भूना गया; 15 साल पहले तानाशाह पिता की भी हुई थी हत्या #World #International #Libya #LibyanDictatorSon #LibyaDictatorSon #SaifAl-islamGaddafi #WhoIsSaifAl-islamGaddafi #MuammarGaddafiSon #SaifAl-islamGaddafiShotDead #SubahSamachar