Faridabad News: मेरी आवाज सुनो
लावारिस पशुओं से परेशानीएयरफोर्स रोड पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे राहगारों और स्थानीय निवासियों को परेशानी होती है। पशु अचानक वाहनों के आगे आ जाते हैं, जिससे कई बार लोग हादसे का शिकार होते हैं। प्रशासन से मांग है कि समस्या का कोई स्थायी समाधान निकाला जाए। -रनबीर, गाजीपुर -----सड़क किनारे फैली गंदगीभोजपुरी धर्मशाला के पास सड़क किनारे गंदगी फैली है। इस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के इलाकों में दुर्गंध आ रही है। इसे जल्द साफ कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। -तेजस, एनआईटी
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 17:45 IST
Faridabad News: मेरी आवाज सुनो #ListenToMyVoice #SubahSamachar
