Sant Kabir Nagar News: भगवान नृसिंह की निकाली शोभायात्रा

मेंहदावल। होली पर मेंहदावल नगर पंचायत के पंचमुखी शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आरएसएस एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। नृसिंह भगवान की शोभायात्रा पंचमुखी शिव मंदिर से वहबोलिया, अंजाहिया बाजार, चौक बाजार, ठाकुरद्वारा होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहे पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, अतुल सिंह, साहब सिंह, संतोष जायसवाल, आशीष सिंह, संदीप तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 00:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: भगवान नृसिंह की निकाली शोभायात्रा #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar