Lucknow News: 48 घंटे बाद बिजली कटौती से मुक्त हुए 25000 उपभोक्ता
अहिबरनपुर उपकेंद्र का जला पावर ट्रांसफार्मर हटा, नया लगा लखनऊ। अहिबरनपुर उपकेंद्र के 25000 बिजली उपभोक्ता 48 घंटे के बाद संकट से उबर पाए। इस उपकेंद्र पर शुक्रवार आधी रात करीब 12 बजे 15 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण हर एक घंटे पर एक फीडर से 1500 से 2000 लोगों की बिजली कटौती की जा रही थी। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार दोपहर 3:30 बजे क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को हटाकर दूसरा 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाकर उसे चार्ज करके रात 11 बजे इस ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि उपकेंद्र की क्षमता 50 एमवीए की है ।जहां पर 10 -10 एमवीए के तीन और 15 एमवीए व 5 एमवीए का एक-एक पावर ट्रांसफार्मर लगे थे। इनमें से 15 एमवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। उधर उपभोक्ताओं ने बताया कि सीतापुर रोड, नवीन फल सब्जी मंडी, त्रिवेणी नगर, ब्रह्मनगर, खदरा ,इरादत नगर ,मसालची टोला ,मोहन मेकिंग रोड, बांसमंडी आदि इलाकों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 18:54 IST
Lucknow News: 48 घंटे बाद बिजली कटौती से मुक्त हुए 25000 उपभोक्ता #LucknowCityNews #SubahSamachar
