मां अन्नपूर्णा: पहले बाबा विश्वनाथ का भरा खजाना, फिर श्रद्धालुओं को मां ने 18:30 घंटे दिए दर्शन; जयकारे
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी यानी धनतेरस पर अन्न-धन की देवी मां अन्नपूर्णा ने शुक्रवार को स्वर्णमयी स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। पहले बाबा विश्वनाथ का खजाना भरने के बाद मां ने श्रद्धालुओं पर भी कृपा बरसाई। ढाई से तीन घंटे के इंतजार के बाद श्रद्धालुओं को स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन हुए। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्वर्ण आभा से दमकती मां की छवि को निहारा और सुख-समृद्धि की कामना की। धनतेरस पर मां के खजाने में पांच क्विंटल धान का लावा, 10 लाख सिक्के और रजत सिक्के वितरित किए गए। दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मां के जयकारों से बांसफाटक से गोदौलिया तक का इलाका देर रात तक गूंजता रहा। सुबह पांच बजे से रात 11:30 बजे तक करीब 18:30 घंटे दर्शन का सिलसिला चला। इस दौरान बांसफाटक, गोदौलिया और विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 21:58 IST
मां अन्नपूर्णा: पहले बाबा विश्वनाथ का भरा खजाना, फिर श्रद्धालुओं को मां ने 18:30 घंटे दिए दर्शन; जयकारे #CityStates #Varanasi #Kashi #AnnapurnaTemple #GoddessAnnapurna #BabaVishwanath #SubahSamachar
