Una News: मध्य प्रदेश विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में नवाया शीश

भरवाईं/चिंतपूर्णी(ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने परिवार सहित शीश नवाया। उन्होंने मां चिंतपूर्णी दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने श्रद्धाभाव के साथ मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए और प्रदेश तथा देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी नभ कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनकी पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। उनके आगमन पर श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया तथा मंदिर की धार्मिक परंपराओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस मौके पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यहां आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ। मंदिर में उनके आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 23:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: मध्य प्रदेश विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में नवाया शीश #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar