महाराष्ट्र के ठाणे में हादसा: इमारत में छत का स्लैब गिरा, बुजुर्ग दंपति समेत नौ लोगों को सुरक्षित बचाया गया

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार को 24 साल पुरानी एक रिहायशी इमारत में छत का स्लैब गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फंसे बुजुर्ग दंपति समेत सभी नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि हादसा सुबह करीब नौ बजे वर्तक नगर इलाके की चार मंजिला गणराज सोसायटी में हुआ। अधिकारियों ने क्या बताया अधिकारियों ने बताया कि दूसरी मंजिल के एक फ्लैट की छत का स्लैब टूटकर नीचे वाले फ्लैट में गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोग अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, ठाणे आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। तड़वी के मुताबिक, फ्लैट में फंसे सभी नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 10:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



महाराष्ट्र के ठाणे में हादसा: इमारत में छत का स्लैब गिरा, बुजुर्ग दंपति समेत नौ लोगों को सुरक्षित बचाया गया #IndiaNews #National #SubahSamachar