सरकार का बड़ा फैसला: हिमाचल में पार्ट टाइम वाटर कैरियर और चपरासियों की सेवाएं होंगी नियमित, निर्देश जारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत पात्र पार्ट टाइम वाटर कैरियर और दैनिक वेतनभोगी चपरासियों की सेवाओं को नियमित करने की मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 के लिए पात्र कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा। यह प्रक्रिया विभाग की ओर से 10 सितंबर 2026 को जारी दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की जाएगी। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने भी पांच नवंबर को प्रदेश के सभी जिला उपनिदेशकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 21:07 IST
सरकार का बड़ा फैसला: हिमाचल में पार्ट टाइम वाटर कैरियर और चपरासियों की सेवाएं होंगी नियमित, निर्देश जारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalGovtDecisions #PartTimeWaterCarriers #SubahSamachar
