सामूहिक विवाह : दांपत्य जीवन में बंधेंगे 6000 जोड़े, बनारस, चंदौली और गाजीपुर का लक्ष्य दोगुना; जानें खास

Varanasi News: प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। वाराणसी मंडल के चार जिलों में इस बार सामूहिक विवाह का लक्ष्य पिछले वर्ष की तुलना में करीब 35 फीसदी बढ़ाया गया है। मंडल में इस वर्ष कुल 5999 जोड़े दांपत्य जीवन में बंधेंगे। वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली में लक्ष्य लगभग दोगुना कर दिया गया है, जबकि जौनपुर में सर्वाधिक 1922 शादियों का लक्ष्य तय किया गया है। पिछले वर्ष मंडल को 3894 शादियों का लक्ष्य मिला था, लेकिन 4093 शादियां कराई गई थीं। इस बार लक्ष्य में 2105 की वृद्धि की गई है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अधिक आवेदन आने और पात्रता सत्यापन के बाद संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। समाज कल्याण विभाग की उपनिदेशक मंजूश्री श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिलावार लक्ष्य तय किए गए हैं, ताकि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता मिल सके। वाराणसी के जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीशचंद्र दूबे ने बताया कि जिले को इस बार 1530 जोड़ों का लक्ष्य मिला है। पिछले वर्ष 765 का लक्ष्य था, लेकिन बजट बढ़ने के बाद 969 जोड़ों की शादी कराई गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 18, 2026, 23:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सामूहिक विवाह : दांपत्य जीवन में बंधेंगे 6000 जोड़े, बनारस, चंदौली और गाजीपुर का लक्ष्य दोगुना; जानें खास #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar