UP: 'बेटी पति की थी या फिर पिता की...', इस जांच से होगा साफ; बच्ची की मां ने अपने बाप को लेकर किया था ये दावा

मथुरा के सौंख में असमय मौत का शिकार होने वाली बच्ची अपने पिता की संतान थी या फिर अपने नाना की, यह पता डीएनए जांच से चलेगा। इस बच्ची के शव को आगरा से आई पुलिस ने निकालकर जांच के लिए भिजवा दिया है। एक साल की इस मासूम की गर्म दूध से जलने के कारण हो गई थी। बच्ची की मां ने आरोप लगाया था कि उसकी बच्ची उसके पति की नहीं बल्कि पिता की औलाद है। पिता उसके साथ जबरदस्ती करता था। आगरा के एक थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी तीन साल पहले मथुरा के एक थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद विवाहिता ने अपने पिता के खिलाफ आगरा के थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पिता उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ संबंध बनाता था। इसके चलते वह गर्भवती हुई और एक बच्ची को जन्म दिया। आगरा पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही थी। यह मामला अब न्यायालय में चल रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 12:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'बेटी पति की थी या फिर पिता की...', इस जांच से होगा साफ; बच्ची की मां ने अपने बाप को लेकर किया था ये दावा #CityStates #Agra #Mathura #UttarPradesh #MathuraPolice #SubahSamachar