Meerut News: एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 4 दिसंबर से

- सीसीएसयू ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनायासंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल (सप्लीमेंट्री) पाठ्यक्रम की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं चार दिसंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेंगी। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया आठ नवंबर से शुरू होगी। विद्यार्थी 23 नवंबर तक ऑनलाइन फार्म और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर जाकर एमबीबीएस फार्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा। परीक्षा फार्म भरते समय फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य होगा। फार्म केवल एक बार भरा जा सकेगा। ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद उसकी रसीद भी परीक्षा फार्म के साथ लगानी होगी। भरे हुए परीक्षा फार्म 25 नवंबर तक संबंधित कॉलेज या संस्थान में जमा कराने होंगे जबकि महाविद्यालयों को 26 नवंबर तक फार्म विश्वविद्यालय में जमा कराने होंगे। कॉलेजों को केवल अर्ह विद्यार्थियों के फार्म ही अग्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार चार दिसंबर को पैथोलॉजी प्रथम प्रश्नपत्र, पांच दिसंबर को पैथोलॉजी द्वितीय, सात दिसंबर को माइक्रोबायोलॉजी प्रथम, आठ दिसंबर को माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय, 10 दिसंबर को फार्माकोलॉजी प्रथम और 11 दिसंबर को फार्माकोलॉजी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 17:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 4 दिसंबर से #MBBS2ndProfessionalSupplementaryExaminationsToBeginOnDecember4 #SubahSamachar