यूपी की कातिल पत्नियां: पतियों की किलर मुस्कान-रविता और दामिनी रखेंगी अहोई अष्टमी व्रत; जेलर से मांगा ये सामान
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद 20 से अधिक महिला बंदी अपने बच्चों की लंबी आयु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इनमें अपने ही पतियों की हत्या के मामले में जेल में बंद और मृत्युदंड की सजा पा चुकी महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक से पूजा-पाठ की सामग्री मांगी है। ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर निवासी पति सौरभ राजपूत की हत्या में अपने प्रेमी साहिल के साथ मृत्युदंड की सजा पा चुकी मुस्कान अपनी दो बेटियों के लिए व्रत रखेगी। बहसूमा में पति अमित की हत्या के मामले में प्रेमी अमरदीप के साथ मृत्युदंड की सजा पा चुकी रविता भी अपने बच्चों के लिए व्रत रखेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 08:50 IST
यूपी की कातिल पत्नियां: पतियों की किलर मुस्कान-रविता और दामिनी रखेंगी अहोई अष्टमी व्रत; जेलर से मांगा ये सामान #CityStates #Meerut #UttarPradesh #MeerutMurder #SubahSamachar
