Kangra News: निक्षय दिवस पर टीबी उन्मूलन का दिया संदेश
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय दिवस मनाया गया। इस दौरान रेड रिबन क्लबों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), जोश टीमों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से टीबी उन्मूलन का संदेश दिया।अभियान का उद्देश्य टीबी से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक कलंक को दूर करना व लोगों को समय पर जांच और नियमित उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। टीबी एक उपचार योग्य बीमारी है और समय पर पहचान व पूरा उपचार मिलने से इस पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।जिले में सरकारी आईटीआई नूरपुर, धमेटा, ठाकुरद्वारा, बैजनाथ, राजहून और धर्मशाला में मानव शृंखला बनाकर जागरूकता फैलाई गई। वहीं, पॉलिटेक्निक कॉलेज कांगड़ा में रैली निकाली गई। द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और रील के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।इसके अलावा आईटीआई बालक रूपी, मॉडल आईटीआई गढ़ जमूला, महिला आईटीआई रेहन और सरकारी आईटीआई बरूह में भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। विभिन्न संस्थानों ने लोगों से टीबी के लक्षण दिखने पर समय पर जांच करवाने और उपचार पूरा करने की अपील की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 01:34 IST
Kangra News: निक्षय दिवस पर टीबी उन्मूलन का दिया संदेश #MessageForTBEradicationConveyedOn'NikshayDiwas' #SubahSamachar
