Weather Update: माैसम का बदला मिजाज, आज भारी बारिश का येलो अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट
मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। सोमवार को दोपहर में बारिश हुई। अब मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर में शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। इससे कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश थमने के कुछ देर बाद ही उमस बढ़ गई। सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को येलो अलर्ट के बीच तापमान में गिरावट और मौसम खुशनुमा होने के आसार हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 00:26 IST
Weather Update: माैसम का बदला मिजाज, आज भारी बारिश का येलो अलर्ट; तापमान में आएगी गिरावट #CityStates #Agra #AgraWeather #IndianMeteorologicalDepartment #AgraNews #SubahSamachar
