Women Health: मेथी दाना पानी कब पीना चाहिए? एक क्लिक में जानें सही समय और सही तरीका भी
Methi Water Benefits:मेथी दाना भारतीय रसोई का एक ऐसा मसाला है, जो स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है। आयुर्वेद में मेथी का इस्तेमाल वर्षों से पाचन सुधारने, ब्लड शुगर नियंत्रित रखने और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए किया जाता रहा है। खासकर महिलाओं को डॉक्टर और पोषण विशेषज्ञ कई बार मेथी दाने का पानी पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ कई अन्य दिक्कतों में मददगार माना जाता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। हालांकि, इसका सही समय, सही मात्रा और सही तरीका जानना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं मेथी दाने का पानी पीने के फायदे, इसे बनाने का तरीका और किन लोगों को इसका सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 15:19 IST
Women Health: मेथी दाना पानी कब पीना चाहिए? एक क्लिक में जानें सही समय और सही तरीका भी #HealthFitness #National #MethiWaterBenefits #SubahSamachar
