प्रयागराज : मंत्री नंदी ने 2779 बच्चों की दिवाली बनाई खास, मॉल में कराई मनपसंद खरीदारी
दीपावली की खुशियां हर घर तक पहुंचें और कोई बच्चा त्योहार की रौनक से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अनूठी पहल की। 'हर घर रोशनी, हर घर दीपावली' अभियान के तहत उन्होंने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों और मलिन बस्तियों में रहने वाले 750 परिवारों के 2779 बच्चों को खरीदारी कराई। बच्चों को उनकी पसंद के कपड़े और जूते खरीदने की पूरी छूट दी गई। गुरुवार को 122 ई-रिक्शा के जरिए बच्चे और उनके अभिभावक सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री और पूर्व महापौर बच्चों के साथ ई-रिक्शा से सिटी कार्ट मॉल पहुंचे। बच्चों ने अपनी पसंद से खरीदे कपड़े और जूते मॉल में बच्चों को अपनी पसंद के कपड़े और जूते चुनने का अवसर दिया गया। उन्हें खरीदारी के दौरान बजट या बिल की चिंता न करने को कहा गया। बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी पसंद के रंग-बिरंगे कपड़े और जूते खरीदे। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 17:15 IST
प्रयागराज : मंत्री नंदी ने 2779 बच्चों की दिवाली बनाई खास, मॉल में कराई मनपसंद खरीदारी #CityStates #Prayagraj #मंत्रीनंदी #प्रयागराज #दीपावली2026 #हरघररोशनीहरघरदीपावली #अभिलाषागुप्तानंदी #गरीबबच्चोंकीमदद #मलिनबस्ती #झुग्गीझोपड़ी #प्रयागराजसमाचार #NandGopalGuptaNandi #SubahSamachar
