Chamba News: मिंजर मेला फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला फुटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को चौगान मैदान में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने किया। शुभारंभ से पहले मंडी के फुटबाल कोच सुरिंद्र के निधन पर खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला फुटबाल संघ के महासचिव नरेश खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें नौ टीमें हिमाचल प्रदेश से बाहर की हैं। इस वर्ष पहली बार काला अफगान (गुरदासपुर) और कोचिंग सेंटर बटाला की टीमें भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में स्पोर्ट्स सोसायटी करियां ने प्रयास एफसी चंबा को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में सुजानपुर की टीम ने मुगला एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ की ओर से महासचिव नरेश खन्ना और शिवकरण चंद्रा ने मुख्य अतिथि रूपेश कुमार को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। चंबामिंजरमेलाफुटबॉलप्रतियोगिताकेदौरानखिलाड़ी।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: मिंजर मेला फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज #MinjarFairFootballTournamentKicksOff #SubahSamachar