एमएलसी चुनाव: आज पहड़िया मंडी में मतगणना, 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला; आठ जिलों में हुई थी वोटिंग

विधान परिषद की वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए मंगलवार को पहड़िया मंडी स्थित सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। इससे 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। निर्वाचन क्षेत्र के आठ जिलों में स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए कुल 3,23,447 मतदाता पंजीकृत थे। मतगणना के लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की व्यवस्था अलग-अलग की गई है। अलग कक्ष बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। वाराणसी खंड निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया शामिल हैं। इन जिलों में स्नातक निर्वाचन सीट के लिए 2,88,548 और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए 34,899 मतदाता पंजीकृत थे। स्नातक सीट पर 24 और शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तय समय पर स्ट्रांग रूम से निकाले जाएंगे बैलेट बॉक्स: मतदान के बाद आठों जिलों के बैलेट बॉक्स पहड़िया मंडी के स्ट्राॅन्ग रूम में रखवाए गए थे। मंगलवार को चुनाव अधिकारियों की देखरेख में बैलेट बॉक्स निकाले जाएंगे। इसके बाद बैलेट पेपर की गणना शुरू होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 26, 2026, 22:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एमएलसी चुनाव: आज पहड़िया मंडी में मतगणना, 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला; आठ जिलों में हुई थी वोटिंग #CityStates #Varanasi #MlcElection #VoteCounting #PahariaMandi #SubahSamachar