मोहिनी एकादशी पर आज जरूर करें तुलसी के पौधे से जुड़े ये 5 उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि
Mohini Ekadashi 2026:आज 27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी है। हिंदू धर्म में मोहिनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजन के लिए समर्पित होता है। इसके अलावा मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी पूजन का भी खास महत्व होता है। शास्त्रों में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है इसी कारण से इन्हें हरिप्रिया भी कहते हैं। हिंदू धर्म में एकादशी के दिन तुलसी की पूजा और इससे जुड़े कुछ उपाय करने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तुलसी के पौधे से जुड़े उपाय जरूर करना चाहिए क्योंकि इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। आइए जानते हैं एकादशी पर तुलसी के पौधे से जुड़े कौन से उपाय करना शुभ और फलदायी रहेगा। मोहिनी एकादशी पर तुलसी से जुड़े उपाय तुलसी के पौधे को जल करें अर्पित मोहिनी एकादशी पर सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। तुलसी के पास दीपक जलाएं एकादशी की शाम को तुलसी के पास घी के दीपक जलाना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इससे जहां मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है वहीं घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। भगवान विष्णु को तुलसी दल करें अर्पित भगवान विष्णु को तुलसी अतिप्रिय होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बिना तुलसी के भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है। इससे पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। Mohini Ekadashi 2026:मोहिनी एकादशी आज, जानिए तिथि, पूजा शुभ मुहूर्त और इसका क्या है धार्मिक महत्व तुलसी मां की करें परिक्रमा एकादशी पर तुलसी के पौधे की पूजा के बाद 11 या 21 बार परिक्रमा अवश्य करें। इससे पापों का नाश और कष्टों से मुक्ति मिलती है। जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं। तुलसी मां का श्रृंगार मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए मां तुलसी का श्रृंगार अवश्य करें साथ ही तुलसी की आरती और चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। Mohini Ekadashi 2026:मोहिनी एकादशी आज, सुख-समृद्धि और धन लाभ के लिए करें इन चीजों का दान
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 11:52 IST
मोहिनी एकादशी पर आज जरूर करें तुलसी के पौधे से जुड़े ये 5 उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि #Festivals #MohiniEkadashi2026 #SubahSamachar
