Monsoon Yoga: बरसात में बीमारियों से बचना है तो रोज करें ये योगासन, पेट और स्किन दोनों रहेंगे हेल्दी

Barish Ke Mausam Me Fit Kaise Rahein Yoga Tips: मानसून अपने साथ जहां गर्मी से राहत लेकर आता है, वहीं कई स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी बढ़ा देता है। बरसात के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से पनपते हैं। यही कारण है कि इस मौसम में पेट खराब होना, अपच, गैस, एसिडिटी, फूड पॉइजनिंग, त्वचा पर खुजली, रैशेज और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के दौरान हमारी पाचन शक्ति कमजोर पड़ सकती है। साथ ही बार-बार भीगने और नमी के संपर्क में रहने से त्वचा संबंधी परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में केवल खानपान का ध्यान रखना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाना भी जरूरी है। योग एक ऐसा प्राकृतिक उपाय है जो न केवल पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। नियमित योगाभ्यास शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है, तनाव कम करता है और शरीर को संक्रमणों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। खास बात यह है कि कुछ विशेष योगासन मानसून में होने वाली पेट और त्वचा संबंधी समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्रभावी योगासनों के बारे में जिन्हें आप अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 10:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Monsoon Yoga: बरसात में बीमारियों से बचना है तो रोज करें ये योगासन, पेट और स्किन दोनों रहेंगे हेल्दी #YogaAndHealth #National #Monsoon2026 #YogaTips #Digestion #SkinProblems #SubahSamachar