मुरैना: कौन है 80 हजार का इनामी कल्ली गुर्जर? जानें नाबालिग से शादी की जिद से लेकर पुलिस एनकाउंटर तक की कहानी

चंबल के कुख्यात डकैत कल्ली गुर्जर का आतंक आखिरकार पुलिस के शॉर्ट एनकाउंटर के बाद खत्म होता नजर आ रहा है। मुरैना पुलिस ने बानमोर के पहाड़ी जंगल में मुठभेड़ के दौरान 80 हजार रुपए के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी अजय गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान गिरोह के कुछ अन्य सदस्य जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। 200 जवानों की तलाश के बाद गिरफ्त में आया कल्ली कल्ली गुर्जर की तलाश में पुलिस ने करीब 200 जवानों की टीम जुटाई हुई थी। उसके खिलाफ मुरैना, ग्वालियर और श्योपुर जिलों में हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार रखने समेत करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुरैना के सरायछोला थाने में उसके खिलाफ सबसे ज्यादा छह मामले दर्ज हैं, जबकि देवगढ़ थाने में तीन प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा बागचीनी, टिमनी, नूराबाद सहित अन्य थानों में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं। नाबालिग से शादी की जिद में महिला को मारी थी गोली कल्ली गुर्जर का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर रहा है। 26 अप्रैल 2022 को वह अपने साथियों के साथ पहाड़गढ़ के एक गांव पहुंचा था। यहां उसने गोपाल गुर्जर से उसकी नाबालिग पोती की शादी अपने साथ कराने की जिद की थी। इनकार करने पर कल्ली और उसके साथियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और लड़की की मां रामबाई के पैर में गोली मार दी थी। इस दौरान करीब 28 राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप भी लगा था। मंदिर के सामने वीडियो बनाकर दी थी चुनौती करीब 20 दिन पहले कल्ली का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह मुरैना के महेश्वर मंदिर के सामने खड़े होकर अपने विरोधी करुआ गुर्जर को चुनौती देता दिखाई दिया था। वीडियो में उसने कहा था कि वह मंदिर आ गया है, दम है तो आकर मिल। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए एक-दूसरे को धमकियां देने का मामला सामने आया था। ये भी पढ़ें:उमरिया: बांधवगढ़ के जंगल में बाघ का खूनी हमला, मवेशी चराने गए चरवाहे की दर्दनाक मौत, गांव में फैली दहशत हाईवे पर कंटेनर चालक से मांगी थी रंगदारी करीब तीन महीने पहले कल्ली अपने साथियों के साथ बिना नंबर की सफेद बोलेरो से ग्वालियर के एबी रोड पर पहुंचा था। यहां कंटेनर चालक को रोककर रंगदारी मांगी गई। चालक के पैसे देने से इनकार करने पर बदमाशों ने कंटेनर पर फायरिंग कर दी थी। गोलियां लगने से कंटेनर के 12 टायर पंक्चर हो गए थे। पुलिस रिकॉर्ड में कल्ली के खिलाफ आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और मध्यप्रदेश डकैती एवं व्यपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। 2024 से 2026 के मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं भी शामिल हैं।फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फरार साथियों की तलाश में जंगल और आसपास के इलाकों में सर्चिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि बानमोर थाना क्षेत्र के ललितापुरा स्थित पहाड़ी जंगल में डकैत कल्ली गुर्जर अपने साथियों के साथ हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जंगल में पहुंची। सुबह करीब 10 बजे पुलिस का सामना डकैतों से हो गया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में चार राउंड फायर किए। इस दौरान एक गोली कल्ली के पैर में लगी, जबकि उसका साथी अजय गुर्जर भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 21:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मुरैना: कौन है 80 हजार का इनामी कल्ली गुर्जर? जानें नाबालिग से शादी की जिद से लेकर पुलिस एनकाउंटर तक की कहानी #CityStates #Morena #MadhyaPradesh #KalliGurjar #ChambalDacoit #ShortEncounter #PoliceEncounter #BanmoreForest #CriminalCases #MarriageWithAMinor #SubahSamachar