Fever Symptoms: हर बुखार डेंगू नहीं, चिकनगुनिया और डेंगू के बीच का फर्क समझिए आसान भाषा में
जून-जुलाई से लेकर अक्तूबर तक देशभर में मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ये बरसात और इसके बाद के महीने होते हैं जिसमें मच्छरों का प्रकोप सबसे ज्यादा होता है, लिहाजा डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा अधिक रहताहै। ये बीमारियांअस्पतालों पर अतिरिक्त दबाव भी बढ़ा देती हैं। बरसात के महीनों में घर के कोनों में जमा पानी, कूलर की टंकी, गमलों और छत पर पड़े खराब सामानों में इकट्ठा होने वाला पानी मच्छरों के बढ़ने लिए सबसे उपयुक्त होता है। हर साल जैसे ही मानसून दस्तक देता है, अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, बदन दर्द और कमजोरी से परेशान मरीजों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। डेंगू और चिकनगुनिया दो ऐसी बीमारियां हैं जिसके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती है। कहीं आप भी तो इन दोनों समस्याओं को एक तो नहीं मानते आ रहे हैं
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 17:01 IST
Fever Symptoms: हर बुखार डेंगू नहीं, चिकनगुनिया और डेंगू के बीच का फर्क समझिए आसान भाषा में #HealthFitness #National #MosquitoBorneDiseases #DengueKyuHotaHai #मच्छरजनितरोग #डेंगूकेलक्षण #चिकनगुनियाकेलक्षण #ChikungunyaSymptoms #DengueAndChikungunya #SubahSamachar
