Noida News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायलग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में युवक को अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली निवासी महताब सिंह ने बताया कि 6 जून की सुबह उनके छोटे भाई अरविंद सिंह ने फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। अरविंद बाइक से उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की ड्यूटी की रिहर्सल के लिए श्री गांधी इंटर कॉलेज घोड़ी बछेड़ा दादरी जा रहे थे। एक्सपो मार्ट वाले कट के पास परी चौक की ओर जाते समय पीछे से तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में साइड मार दी। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 18:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल #MotorcyclistInjuredInCollisionWithBus #SubahSamachar