एमपी स्थापना दिवस: सीएम यादव बोले- गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहा मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विकास का रोडमैप सामने रखा। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता बताया। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार स्थापना दिवस की मूल भावना समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश है। किसान खुशहाल होंगे तो गांव समृद्ध होंगे और प्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए मध्यप्रदेश ने सात दशकों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक धरोहरें और जनजातीय परंपराएं इसकी पहचान हैं। उज्जैन का महाकाल मंदिर, मां नर्मदा, सांची स्तूप, खजुराहो और भीमबेटका जैसी धरोहरों को संरक्षित रखते हुए विकास की नई ऊंचाइयां हासिल करना लक्ष्य है। ये भी पढ़ें-भोपाल: पेड ओल्ड एज होम का संचालन अब एमपीटी को सौंपने की तैयारी, सेवा भारती से अनुबंध खत्म खेती के साथ पशुपालन और उद्यानिकी पर जोर किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि अधोसंरचना, प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज और आधुनिक कृषि यंत्रों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। खेती के साथ उद्यानिकी, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसी गतिविधियों को जोड़कर आय के अतिरिक्त अवसर विकसित किए जा रहे हैं। खाद्य प्रसंस्करण और कृषि आधारित उद्योगों को भी बढ़ावा देने की बात कही गई है। ये भी पढ़ें-एमपी राज्यसभा चुनाव: 20 करोड़ का मकान, स्विट्जरलैंड में अपार्टमेंट… हरदीप पुरी से ज्यादा कमाती हैं पत्नी युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने की तैयारी मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि उन्हें उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ना जरूरी है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनाना है। इसके लिए स्टार्टअप संस्कृति, निवेश और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। खेलों में भी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। ये भी पढ़ें-एमपी: मोनाली ठाकुर के सुरों से गूंजेगा राज्योत्सव, 71 बच्चों के सामूहिक वंदे मातरम से होगा समारोह का आगाज महिलाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों, कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की बात कही गई। शिक्षा के क्षेत्र में सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। वहीं, सरकारी अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं, मेडिकल कॉलेजों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया। ये भी पढ़ें-एक एकड़ खेत, पत्नी के नाम दो करोड़ का मकान 50 चुनाव लड़ चुके कांते सयन्ना ने एमपी से लिया राज्यसभा का फॉर्म सरकारी प्रक्रियाएं सरल करने पर जोर मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस और पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण की बात कही। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाएगा, ताकि नागरिकों को अनावश्यक प्रशासनिक जटिलताओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्थापना दिवस पर विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 09:09 IST
एमपी स्थापना दिवस: सीएम यादव बोले- गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहा मध्यप्रदेश #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #MpFoundationDay2026 #MadhyaPradeshFoundationDay #CmMohanYadav #MadhyaPradeshDevelopmentRoadmap #'kisanKalyan'(farmers'Welfare)Year2026 #'samriddhKisan #SamriddhPradesh'(prosperousFarmers #ProsperousState) #MpFarmers'Welfare #YouthEmployment #SubahSamachar
