MP News: महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी को भाजपा विधायक ने दिया 10 करोड़ का मानहानि नोटिस

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी को भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय की ओर से 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस उनके वकील के माध्यम से जारी किया गया है।दरअसल, रीना बौरासी ने हाल ही में आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने विधायक पर यौन शोषण और अवैध कब्जे जैसे आरोप लगाते हुए सार्वजनिक बयान दिए थे। आरोपों के बाद प्रदेश की राजनीति में मामला चर्चा का विषय बन गया। ये भी पढ़ें-MP News:एमपी में अगले एक साल का रोडमैप तय करेंगे CM यादव, 45 बड़े मुद्दों पर विभागों से मांगी कार्ययोजना विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने आरोपों को पूरी तरह निराधार और उनकी छवि खराब करने की कोशिश बताया है। इसी को लेकर उन्होंने कानूनी कार्रवाई करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। डॉ. मालवीय ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जानकारी साझा की है। उन्होंने फेसबुक पेज पर नोटिस की कॉपी पोस्ट करते हुए कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है और इसका जवाब कानूनी तरीके से दिया जाएगा। ये भी पढ़ें-MP:कांग्रेस के चक्काजाम पर खाद्य मंत्री का पलटवार, राजपूत बोले-किसानों के नाम पर राजनीति बंद करे कांग्रेस

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 18:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP News: महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी को भाजपा विधायक ने दिया 10 करोड़ का मानहानि नोटिस #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #ReenaBaurasi #Dr.ChintamaniMalviya #DefamationNotice #MahilaCongress #BjpMla #MadhyaPradeshPolitics #SubahSamachar