Kangra News: अड्डे से चार किमी दूर हांफ गई निगम की बस

धर्मशाला-शिमला रूट पर शीला चौक के पास टूटा एक्सलसंवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शनिवार को बस अड्डे से करीब चार किलोमीटर दूर शीला चौक के पास अचानक खराब हो गई। यह बस धर्मशाला से शिमला के लिए रवाना हुई थी। चलते-चलते बस का एक्सल टूट जाने से बस बीच सड़क पर रुक गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।बस धर्मशाला बस अड्डे से निर्धारित समय पर शिमला के लिए रवाना हुई थी लेकिन शीला चौक पहुंचने से पहले ही बस से तेज आवाज आई और चालक ने तत्काल बस रोक दी। जांच करने पर पता चला कि बस का एक्सल टूट गया है, जिसके बाद बस आगे नहीं बढ़ सकी। अचानक बस रुकने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए उसी समय दूसरी बस का प्रबंध कर दिया गया जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इसके बारे में बस डिपो धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने बताया कि बस खराब होने की सूचना मिली और सूचना मिलने के बाद दूसरी बस को रवाना कर दिया गया था, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। इसके साथ ही बस को ठीक करने में मेकेनिक जुटे हुए हैं। जल्द बस को वर्कशॉप धर्मशाला में पहुंचा दिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 19:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: अड्डे से चार किमी दूर हांफ गई निगम की बस #MunicipalBusBreaksDownFourKilometersFromTheDepot #SubahSamachar