रणजी ट्रॉफी रिकॉर्ड: सरफराज के भाई मुशीर खान का कमाल, 21वीं सदी में ऐसा करने वाले मुंबई के पहले क्रिकेटर बने
रणजी ट्रॉफी में मुंबई के युवा ऑलराउंडर मुशीर खान ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। हरियाणा के खिलाफ एलीट ग्रुप डी मुकाबले में मुशीर ने शतक लगाने के साथ पांच विकेट लेने का कारनामा किया। वह 21वीं सदी में एक ही रणजी ट्रॉफी मैच में शतक और पांच विकेट लेने वाले मुंबई के पहले खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले 1990-91 सत्र में रवि शास्त्री ने यह उपलब्धि हासिल की थी। मुशीर के शानदार प्रदर्शन से मुंबई ने पहली पारी में हरियाणा पर 160 रन की बढ़त हासिल की। मुंबई ने पहली पारी में 430 रन बनाए, जिसके जवाब में हरियाणा की टीम 270 रन पर सिमट गई। मुशीर ने 85 रन देकर छह विकेट झटके और हरियाणा के शुरुआती पांच विकेट भी अपने नाम किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 04:38 IST
रणजी ट्रॉफी रिकॉर्ड: सरफराज के भाई मुशीर खान का कमाल, 21वीं सदी में ऐसा करने वाले मुंबई के पहले क्रिकेटर बने #CricketNews #Cricket #International #MusheerKhan #SarfarazKhan #RanjiTrophy #MumbaiCricketTeam #HaryanaVsMumbai #RaviShastri #NishantSindhu #MsDhoni #IndianDomesticCricket #SubahSamachar
