एनएसीई सर्वे:अमेरिका में 2026 बैच के स्नातकों के लिए नौकरी का बाजार चुनौतीपूर्ण, इंजीनियरिंग पीछे

अमेरिका में 2026 बैच के कॉलेज ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी बाजार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन इसके बीच फाइनेंस डिग्री ने नियोक्ताओं की पहली पसंद बनकर इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस को भी पीछे छोड़ दिया है। नेशनल एसोसिएशन ऑफ कॉलेजेज एंड एम्प्लॉयर्स (एनएसीई) के विंटर 2026 सैलरी सर्वे के मुताबिक, 61.3 प्रतिशत कंपनियां फाइनेंस ग्रेजुएट्स को हायर करने की योजना बना रही हैं, जो किसी भी बैचलर डिग्री में सबसे अधिक है। एनएसीई ने यह सर्वे 8 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 के बीच अपने 150 सदस्य संगठनों के बीच किया। रिपोर्ट के अनुसार फाइनेंस के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग दूसरे स्थान पर है, जहां 61.3 प्रतिशत नियोक्ता भर्ती की योजना बना रहे हैं। तीसरे नंबर पर कंप्यूटर साइंस है, जिसे 60 प्रतिशत कंपनियों ने डिमांड में बताया। इसके बाद अकाउंटिंग और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन- मैनेजमेंट दोनों को 58.7 प्रतिशत, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को 51.3 प्रतिशत, इंफॉर्मेशन साइंसेज एंड सिस्टम्स को 48 प्रतिशत, लॉजिस्टिक्स- सप्लाई चेन को 44.7 प्रतिशत, मार्केटिंग को 44 प्रतिशत और ह्यूमन रिसोर्सेज को 40 प्रतिशत नियोक्ताओं ने इन-डिमांड डिग्री माना। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब नए ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी पाना पहले से कठिन होता जा रहा है। यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में केवल 1,81,000 नई नौकरियां जुड़ीं, जबकि 2024 में यह संख्या 14.6 लाख थी। कई कंपनियां खास तौर पर एंट्री-लेवल हायरिंग में कटौती कर रही हैं। एडटेक कंपनी सेंगेज ग्रुप की 2025 ग्रेजुएट एम्प्लॉयबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, यह पिछले पांच वर्षों का सबसे सख्त एंट्री-लेवल जॉब मार्केट हो सकता है। रिपोर्ट में पाया गया कि केवल 30 प्रतिशत ग्रेजुएट्स को अपने फील्ड में नौकरी मिल पाई, जबकि 75 प्रतिशत से अधिक नियोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने 2025 में या तो पिछले साल जितनी ही या उससे कम एंट्री-लेवल भर्तियां कीं। बेस सैलरी बढ़ने का अनुमान हालांकि, एनएसीई की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2026 के कॉलेज ग्रेजुएट्स के लिए बेस सैलरी लगभग सभी प्रमुख स्टडी कैटेगरीज में बढ़ने का अनुमान है। केवल सोशल साइंसेज में 2025 की तुलना में शुरुआती वेतन घटने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स एंड स्टैटिस्टिक्स, बिजनेस, एग्रीकल्चर एंड नेचुरल रिसोर्सेज और कम्युनिकेशंस सभी में स्टार्टिंग सैलरी बढ़ने की उम्मीद है। कंप्यूटर साइंस, जो औसतन सबसे अधिक वेतन देने वाला विषय बना हुआ है, के लिए 2026 में शुरुआती सैलरी का अनुमान 81,535 डॉलर लगाया गया है, जो 2025 के 76,251 डॉलर से 6.9 प्रतिशत अधिक है। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 04:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एनएसीई सर्वे:अमेरिका में 2026 बैच के स्नातकों के लिए नौकरी का बाजार चुनौतीपूर्ण, इंजीनियरिंग पीछे #BusinessDiary #International #NaceSurvey #America #Us #Engineering #UsJobMarket #SubahSamachar